ALMORA NEWS: जिलाधिकारी नितिन भदौरिया का कर्नाटकखोला में नागरिक अभिनंदन, विकास कार्यों के लिए वाहवाही, डीएम बोले—सकारात्मक सोच बेहद जरूरी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा जिले में सामाजिक, आर्थिक, पर्यटन, शिक्षा आदि क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने के लिए यहां भुवनेश्वर महादेव मन्दिर एवं रामलीला समिति कर्नाटकखोला…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जिले में सामाजिक, आर्थिक, पर्यटन, शिक्षा आदि क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने के लिए यहां भुवनेश्वर महादेव मन्दिर एवं रामलीला समिति कर्नाटकखोला की ओर से जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया का नागरिक अभिनंदन किया गया। जिलाधिकारी का समिति की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया और उन्हें प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए। इस मौके पर जहां एक ओर डीएम की विभिन्न कार्यों के लिए प्रशंसा की गई, वहीं दूसरी ओर डीएम ने कहा कि विकास के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है और वह जो भी विकास कार्य कर पाए हैं, वह जनता की प्रेरणा से ही संभव हो सका है।
यहां कर्नाटकखोला में भुवनेश्वर महादेव मन्दिर एवं रामलीला समिति द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन​ सिंह भदौरिया, समिति के अध्यक्ष देवेंद्र कर्नाटक व समिति के संस्थापक संयोजक एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में ​समिति पदाधिकारियों, वरिष्ठ नागरिकों, वरिष्ठ महिलाओं तथा युवाओं द्वारा जिलाधिकारी अभिनन्दन किया गया। उन्हें अध्यक्ष देवेन्द्र कर्नाटक ने शाॅल ओढ़ाया जबकि संस्थापक संयोजक बिटटू कर्नाटक ने प्रतीक चिन्ह् प्रदान किया। इस मौके पर स्वागत में कुछ रंगारंग प्रस्तुतियां भी हुई।
इस मौके पर समिति के संस्थापक संयोजक एवं एनआरएचएम उत्तराखंड के पूर्व उपाध्यक्ष बिटटू कर्नाटक ने कहा कि जिलाधिकारी ​श्री भदौरिया ने महापुरुषों की कर्मभूमि रही सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के विकास की मुहिम चलाई है, जो बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाने के कई काम किये हैं। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि धौलछीना बाजार व ऐतिहासिक अल्मोड़ा बाजार का सौंदर्यीकरण श्री भदौरिया के प्रयासों का ही फल है। इसके अलावा वर्तमान में जिलाधिकारी द्वारा मल्ला महल को पुराना स्वरूप देने का भरसक प्रयास किया जा रहा है, जो आने वाली पीढ़ी के लिये गौरव की बात है।
नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि इससे वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में उनके द्वारा​ किए जा रहे विकास कार्य लोगों की प्रेरणा व सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर एक सांस्कृतिक नगर रहा है, यहां सांस्कृतिक गतिविधियां गतिमान रहना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने का आह्वान भी किया। जिलाधिकारी ने बिट्टू कर्नाटक द्वारा बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिये किए जा रहे कार्य को अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये जिला प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। कार्यक्रम में हेम जोशी, अखिलेश थापा, रमेश जोशी, विनय काण्डपाल, पूरन कर्नाटक, गौरव काण्डपाल, पीडी सती, दिनेश जोशी, वन्दना जोशी, विद्या कर्नाटक, सीमा कर्नाटक, दयाकृष्ण, ललित मोहन कर्नाटक, विपिन जोशी, अमित साह, राजेश अल्मिया, राजेश तिवारी, अमन असांरी, बलवन्त पिलख्वाल, कमल पालीवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
बस पालिका मंजूरी दे, जल्द मिलेगा धन
गत दिवस हुए अभिनंदन कार्यक्रम में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि अल्मोड़ा शहर की ऐतिहासिक पटाल बाजार को अपने पुराने स्वरूप में लाया जाए। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि यदि नगरपालिका द्वारा अल्मोड़ा पटाल बाजार में पुराने तर्ज पर पटाल लगाने की मंजूरी प्रदान की जाती है, तो वे इस कार्य के लिये यथाशीघ्र धनराशि जारी कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *