लालकुआं। आज जिला किसान मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जिला किसान मोर्चा द्वारा मोतीनगर कुष्ठ आश्रम में फल मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष कमल मुनिजी ने की। इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री व किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी राजेंद्र बिष्ट मौजूद रहे। किसान मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष भवानी सती, जिला उपाध्यक्ष हरीश सुनाल, पार्षद मनोज मठपाल, जिला महामंत्री किसान मोर्चा जगदीश पंत, धीरज पाण्डे, प्रकाश नागिला, युगल शर्मा आदि भारतीय जनता पार्टी के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


