रुद्रपुर। जिले की पहली महिला जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया। निवर्तमान जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल कार्यभार सौंपा। इसके उपरांत नवनियुक्त जिलाधिकारी ने कोषागार मे जाकर डबल लाॅक को देखा व कार्यभार ग्रहण किया। श्रीमती रंजना 2010 बैच के आईएएस अधिकारी है। इससे पूर्व रंजना मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार तथा रूद्रप्रयाग व बागेश्वर मे जिलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुकी है। इससे पूर्व शिक्षा विभाग के अहम पदो पर सेवाएं दे चुकी है।

देखिए पूरा VIDEO

नव नियुक्त जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने कहा जनपद में कोविड-19 संक्रमण की रोक-थाम, महिलाओं, बच्चों, स्वास्थ, शिक्षा, कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनपद की अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय सीमाओं को देखते हुये सभी के साथ आपसी समन्वय बनाकर कानून व्यवस्था को मजबूत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के हित में जो भी महत्वपूर्ण कार्य होंगे वह सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता को जिलाधिकारी से अपनी बात रखने का अधिकार है वे किसी भी समय अपनी बात रख सकते हैं।
उन्होंने कहा जनपद में चलाये जा रहे विकास कार्यों को आगे बढाया जायेगा। उन्होंने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी मिले इस पर कार्य किया जायेगा। जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने पर अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उत्तम सिंह चौहान, मुख्य कोषाधिकारी भूपेन्द्र प्रसाद काण्डपाल, एसएलओ एनएस नबियाल, नरेश दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

