HomeUttarakhandNainitalरामनगर : उपपा ने कोरोना जांच की रिपोर्ट देरी से आने पर...

रामनगर : उपपा ने कोरोना जांच की रिपोर्ट देरी से आने पर आयुक्त कुमाऊं मंडल एवं जिलाधिकारी को भेजा पत्र

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

रामनगर। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने कोरोना जांच रिपोर्ट देरी से आने पर लोगों को हो रही परेशानी से आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल एवं जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने आयुक्त कुमाऊं मंडल एवं जिलाधिकारी को लिखे पत्र में अवगत कराया है कि रामनगर से कोरोना टेस्ट के सैंपल की जांच की रिपोर्ट आने में कई दिन लग जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd

जिसके कारण क्वॉरेंटाइन सेंटरों में भेजे गए मरीजों को भारी मानसिक यातना से गुजारना पड़ रहा है। उपपा नेता प्रभात ध्यानी ने शासन प्रशासन से मांग की है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट के काम में तेजी लाई जाए जिससे लोगों को अनावश्यक मानसिक परेशानी से बचाया जा सके वही इससे शासन प्रशासन पर पड़ रहे अनावश्यक बोझ भी कम होगा। जांच रिपोर्ट देर में आने से स्थानीय प्रशासन को भी इंतजाम करने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। संसाधनों की कमी के कारण इंतजामों में लगे कर्मचारी अधिकारियों को भी दोहरी परेशानी से जूझना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments