HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: आचार संहिता के अनुपालन को जिला प्रशासन सख्त

बागेश्वर: आचार संहिता के अनुपालन को जिला प्रशासन सख्त

✍🏿 संपत्तियों से हटने लगे पोस्टर, होर्डिंग व बैनर

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: लोकसभा सामान्य निर्वाचन की घोषणा होते ही राज्य में भी आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों से पोस्टर, होर्डिंग, बैनर व अन्य प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश आदर्श आचार संहिता टीम को दिए थे। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर व आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रचार सामग्री हटाने की कार्रवाई का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने आदर्श आचार संहिता का अधिकारियों व कर्मचारियों को अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि कहीं पर दोबारा बिना अनुमति के प्रचार सामग्री नहीं लगे। सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों से पोस्टर, होर्डिंग, बैनर व अन्य प्रचार सामग्री नहीं लगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को देखते हुए महाविद्यालय प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशिक्षण केंद्र में प्रकाश एवं पेयजल आदि व्यवस्थाएं दुरस्त करें। इस दौरान उपजिलाधिकारी मोनिका, ग्रामीण निर्माण विभाग सहायक अभियंता महेश पंत, दीप जोशी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments