HomeBreaking Newsध्वस्त होंगे आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्कूल भवन, "देर आए दुरुस्त...

ध्वस्त होंगे आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्कूल भवन, “देर आए दुरुस्त आए”

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

प्रदेश के जर्जर सरकारी स्कूल भवनों का मुद्दा मीडिया में सालों से छाया रहा है, लेकिन कहते हैं न कि जब तक आपदा घटित नहीं हो जाती, तब तक वह सिर्फ कपोर कल्पि​त सम्भावना ही कहलायी जाती है। गत दिनों जब आपदा से एक स्कूल की छत गिरी तो शासन भी चेता है और ”देर आए दुरुस्त आए” की कहावत को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।

दरअसल, बात यह है कि सचिव उत्तराखंड शासन रविनाथ रामन ने एक अति महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसमें संयुक्त सचिव प्रदीप जोशी के भी हस्ताक्षर हैं। यह आदेश प्रदेश के समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी किया गया है, जो कि प्रदेश के समस्त विद्यालयों में जीर्ण-शीर्ण भवन/शौचालय/भोजनमाता कक्ष, जोखिमयुक्त जर्जर बिजली के पोल/लटके हुये तार, सूखे हुये वृक्ष आदि को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार किये जाने के संबंध में है।

आदेश में कहा गया है कि गत 14 सितम्बर 2022 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौनकाण्डा, विकासखंड पाटी, चंपावत में खण्डहरनुमा जर्जर पुराने शौचालय की छत, जिस पर कुछ छात्र खेलते हुये चढ़ गये थे, गिर जाने के कारण 06 छात्र छत के नीचे आ गये थे जिनमे से 01 छात्र चन्दन सिंह पुत्र श्री गोधन सिंह, कक्षा 03 की चोट लगने से घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी जो कि अत्यन्त दर्दनाक एवं खेदजनक है। आगे पढ़े…

आदेश में आगे कहा गया है कि प्रदेश के समस्त विद्यालयों में विद्यमान जीर्ण शीर्ण भवनों /शौचालय/भोजनमाता कक्ष, जर्जर बिजली के पोल/लटके हुये तार, सूखे हुये पेड़ आदि को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार करें तथा ऐसे स्थलों की फोटोग्राफ सहित सूची संबंधित जिलाधिकारी को उपलब्ध कराते हुये आपदा प्रबन्धन अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत उक्त जोखिम पूर्ण वस्तुओं/भवनों आदि को ठीक कराने या ध्वस्त कराने की तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। आगे पढ़े…

साथ ही विद्यालय में उक्त जोखिम से सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाने का कष्ट करें, ताकि भविष्य में उक्त प्रकार की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो। आदेश में कहा गया है कि कार्यवाही अपने स्तर से जनपद के समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालयों में एक सप्ताह में पूर्ण कराकर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने का कष्ट करें। इस आदेश की प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु सचिव, आपदा प्रबन्धन उत्तराखण्ड शासन को महानिदेशक, विद्यालय शिक्षा उत्तराखण्ड, समस्त जिलाधिकारियों तथा निदेशक, प्रारम्भिक/माध्यमिक/एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखंड, समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, उत्तराखण्ड को आवश्यक कार्यवाही हेतु व समस्त प्राचार्य, डायट उत्तराखण्ड को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है।

यहां देखिये आदेश की प्रति –

यह भी पढ़े: उत्तराखंड से बड़ी खबर : UKSSSC पेपर लीक में इनामी सादिक मूसा और योगेश्वर राव गिरफ्तार

तुलसी का सेवन करने से होते कई स्वास्थ्य लाभ
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments