ADVERTISEMENTS
अल्मोड़ा। यहां आज रविवार को बेस चिकित्सालय में टू—नेट मशीन की जांच में 05 कोरोना संक्रमित केस आये हैं। जिनमें से गत दिवस कोरोना पॉजिटिव पाए गए आपदा प्रबंधन अधिकारी के हाई रिस्क कांटेक्ट में आने वाले लोग शामिल हैं। जानकारी के अनुसार उनका भाई, चालक और उनके कार्यालय के तीन अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। अतएव कहा जा सकता है कि जनपद में कोरोना की रफ्तार धीरे जरूर है, लेकिन थमी नही है। यहां यह बता दें कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में जनपद में कोरोना के केवल 33 एक्टिव केस हैं।
ADVERTISEMENTS


