HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज़ : डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन, हैदराबाद में ली अंतिम...

ब्रेकिंग न्यूज़ : डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन, हैदराबाद में ली अंतिम सांस

मुंबई। डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन हो गया है। कुछ समय से उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। वे हैदराबाद के Asian Institute of Gastroenterology में एडमिट थे। बताया जा रहा था कि निशिकांत को ICU में रखा गया है और उनकी स्थिति क्रिटिकल लेकिन स्थिर बनी हुई थी। निशिकांत कामत के निधन पर अजय देवगन ने शोक व्यक्त किया है। अजय ने उनके डायरेक्शन में दृश्यम फिल्म में काम किया था।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

कुछ दिनों से निशिकांत के निधन की खबरें आ रही थीं, जिसके चलते एक्टर रितेश देशमुख और डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने ट्वीट कर बताया था कि वे जिंदा हैं और क्रिटिकल हालत में हैं। हालांकि अब वे दुनिया को छोड़ चुके हैं।

अस्पताल में भर्ती होने पर निशिकांत कामत की हेल्थ को लेकर एक प्रेस स्टेटमेंट जारी किया गया था। स्टेटमेंट में बताया गया था कि निशिकांत को 31 जुलाई को AIG अस्पताल लाया गया। उनकी देख-रेख करने के लिए सीनियर डॉक्टर्स की एक टीम बनाई गई थी जो लगातार उनकी हेल्थ पर नजर बनाए हुए थी। इस टीम में कई Gastroenterologists, Hepatologists भी मौजूद थे। डायरेक्टर की स्थिति इस समय नाजुक बताई गई थी।

निशिकांत कामत एक्टर और डायरेक्टर दोनों रह चुके थे। उन्होंने जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम में विलेन का किरदार निभाया था और उन्हें इस फिल्म में अपनी एक्टिंग के लिए काफी तारीफें मिली थी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म भावेश जोशी: सुपरहीरो में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ भी काम किया था।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments