HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: डिप्लोमा इंजीनियरों ने भरी हुंकार, उग्र आंदोलन की धमकी

बागेश्वर: डिप्लोमा इंजीनियरों ने भरी हुंकार, उग्र आंदोलन की धमकी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने से आक्रोशित हैं। उन्होंने लोनिवि परिसर पर धरना दिया। मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

ADVERTISEMENTSAd

शुक्रवार को इंजीनियर लोनिवि परिसर पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि 12 सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं हो सका है। जिसको लेकर वह अनिश्चितकालीन आंदोलन की तरफ बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि समूह ख अभियंताओं को कार अनुरक्ष भत्ता शासनदेश निर्गत नहीं हो सका है। कनिष्ठ और अपर सहायक अभियंताओं को अनुमन्य मोटर साइकिल, स्कूटर भत्ते की दरों का पुनरीक्षण 2013 के बाद अभी तक नहीं हो सका है। निर्माण कार्य की जांच तकनीकी विभागों से कराई जाए। वित्त और कार्मिक विभागों से अलग-अलग शासनादेशों पर अंकुश नहीं लग सका है। अभियंताओं का तकनीकी दायित्व निर्धारित नहीं किया जा रहा हे। लघु सिंचाई में वर्ष 2013 के बाद नियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं को अपर सहायक अभियंता पदनाम और ग्रेड पे 4800 का लाभ शीघ्र दिया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान इं. एनके जोशी, गोविंद मेहरा, ललित कुमार, मनमोहन सिंह, दीप पांडे, अनुज, गणेश गोस्वामी, भोज पंत, प्रकाश बोरा, चंद्र प्रकाश कर्नाटक, लक्ष्मण राम आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments