सीएनई रिपोर्टर देहरादून में डीआईजी नीरू गर्ग ने एक बड़ी जानकारी साझा करते हुए कहा कि ऐसे दरोगाओं को अब पहाड़ की सैर कराई जायेगी, जिन्होंने हमेशा यहां चढ़ने से इंकार कर दिया है। यानी वह दरोगा पहाड़ आयेंगे, जिन्होंने कभी पहाड़ की चढ़ाई ही अपने पूरे सेवाकाल में नही की है। इनमें ऐसे दरोगा भी शामिल हैं, जो अल्प समय पहाड़ में रहकर सुविधाजनक मैदानी क्षेत्रों में तैनात हो चुके हैं। ज्ञात रहे कि डीआईजी अशोक कुमार ने पहले ही साफ कर दिया है कि मैदान में 8 और पहाड़ में 4 साल रहने के बाद तबादले होंगे। हाल में इस्पेक्टर इधर से उधर हुए थे पर अब गढ़वाल मंडल दरोगाओं की तैयारी है। जल्द ही अब तबादला सूची जारी होगी।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।