HomeBreaking Newsरंग लाई मुहिम : उच्च न्यायालय के आदेश के बाद डायट डीएलएड...

रंग लाई मुहिम : उच्च न्यायालय के आदेश के बाद डायट डीएलएड का धरना समाप्त

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

उच्च न्यायालय का लिखित आदेश मिलने के बाद डायट डीएलएड संघ ने अपना क्रमिक अनशन ओर रात्रि धरना खत्म कर दिया है, लेकिन नियुक्ति पत्र मिलने तक वे आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

डायट डीएलएड संघ के प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी ने समस्त मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा की पूरा डायट डीएलएड संगठन सभी का ऋणी है। कम संख्या होने के बाद भी समस्त मीडिया कर्मियों ने उनकी आवाज को ताकत दी और विभिन्न संचार माध्यमों के द्वारा मांगों ओर समस्याओं को उचित पटल पर पहुंचाया।

प्रशिक्षित गुंजन ने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले के बाद राहत मिली है और विगत दिनों शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए बयानों के अनुसार प्राथमिक शिक्षक भर्ती को 20 दिनों के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा और डायट डीएलएड प्रशिक्षितों को शीघ्र नियुक्ति प्रदान कर दी जाएगी।
प्रशिक्षित अनूप सिंह ने कहा कि डायट डीएलएड संगठन माननीय उच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करता है और अन्य संगठनों से अपील करता है कि वे विगत 5 वर्षों से डायट डीएलएड संघ के विज्ञापन से लेकर भर्ती को पूर्ण कराने के प्रायसों ओर संघर्षों से वाकिफ हैं। डायट डीएलएड संघ किसी भी संगठन न किसी का समर्थन करता है ना ही विरोध। उनकी सिर्फ यही मांग है कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती जल्द से जल्द पूर्ण हो।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments