सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
सोमेश्वर तहसील अंतर्गत सर्प गांव में भूमिया देवता प्राचीन मन्दिर का निर्माणाधीन धर्मशाला पिछले दिनों अतिवष्टि से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। मगर तब से इसकी सुध नहीं ली जा रही है, जबकि मंदिर में आने—जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धर्मशाला पिलर समेत ढहा है। मंदिर के पुजारी भैरव दत्त जोशी ने प्रशासन से मांग की है कि क्षति का आंकलन कर आपदा मद से धर्मशाला का निर्माण कराया जाए। मंदिर के धर्मशाला को पहुंची क्षति की जानकारी तहसील के उप निरीक्षक दीवान नाथ गोस्वामी को दे दी गई है।








ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS

