देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता की भी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। जिसके बाद धोनी के पिता पान सिंह और माता देविका देवी को रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस वक्त एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी मुबई में हैं, जहां आज (बुधवार) को उनकी टीम का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।
धोनी का परिवार उत्तराखंड से है। उनके पिता पान सिंह 1964 में रांची स्थित मेकाॅन में जूनियर पद पर नौकरी मिलने के बाद झारखंड (तत्कालीन बिहार) में रहने लगे। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक धौनी के माता-पिता की स्थिति सामान्य है.। उनका ऑक्सीजन लेवल ठीक है तथा संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। उनके जल्द ही स्वास्थ्य लाभ की उम्मीद की जा रही है। ज्ञात रहे कि देशभर के खेल प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले धोनी का मूल गांव उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के जैंती तहसील अंतर्गत गांव ल्वाली में है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।