HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : धर्म जागरण समन्वय विभाग ने बांटे मॉस्क—सैनेटाइजर, पीएम और सीएम...

अल्मोड़ा : धर्म जागरण समन्वय विभाग ने बांटे मॉस्क—सैनेटाइजर, पीएम और सीएम रिलीफ फंड में दिया यह आर्थिक योगदान….

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। धर्म जागरण समन्वय विभाग के संयोजकों व मातृ शक्ति प्रमुखों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर कोरोना वायरस को लेकर आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही इस अभियान को सफल बनाने के लिए आर्थिक सहायता भी दी गई है।
धर्म जागरण कुमाऊं प्रमुख अरविन्द चंद्र जोशी ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में संयोजकों द्वारा 7560 मास्क एवं 5250 सैनेटाइजर वितरित किये गये। इसके अलावा जिला कार्यालय में 22 हजार 452 रूपये का बैंक ड्राफ्ट मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु तथा 31 हजार 501 रूपये आनलाइन प्रधानमंत्री राहत कोष हेतु संयोजक जसवंत सिंह रावत द्वारा भेजा जा चुका है। धर्म जागरण प्रांत प्रमुख आचार्य ऋतु राज द्वारा इन रचनात्मक कार्यों हेतु दानदाताओं की सराहना की गई। इसके अलावा संयोजकों द्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फिजिकल डिस्टेंसिंग के अनुपालन एवं बीमारी से बचने के उपायों की जानकारी दी जा रही है। सांस्कृतिक प्रमुख पं. कैलाश चंद्र भट्ट द्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

धर्म जागरण द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों हेतु खाद्यान्न वितरण का निर्णय लिया गया। कुमाऊं प्रमुख ने बताया कि संघ का यह कार्यक्रम आगे भी अनवरत जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments