अल्मोड़ा। पूर्व बाल विकास अधिकारी एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यो। में लगातार सक्रिय रहने वाली सुश्री धनी साही पुत्री स्व0 लक्ष्मण सिंह साही का कुछ ही देर पहले हृदयगति रूकने से असामयिक निधन हो गया। यहां जाखनदेवी क्षेत्र में चैधरीखोला निवासी धनी साही 64 वर्ष की आयु थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा में लगा दिया। सरकारी सेवाकाल के दौरान भी उन्होंने एक कर्मठ व लगनशील कार्मिक का परिचय दिया था। वर्तमान में वह सामाजिक कार्यों के साथ ही पतंजलि महिला समिति से सेे भी जुड़ी थीं और अल्मोड़ा रोटी बैंक में भी उन्होंने अभूतपूर्व सेवा दी। उनके निधन की खबर मिलते ही आसपास लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।
ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS


