HomeUttarakhandAlmoraनृसिंहबाड़ी निवासी वयोवृद्ध धन सिंह बिष्ट का निधन, 11 बजे निकलेगी शव...

नृसिंहबाड़ी निवासी वयोवृद्ध धन सिंह बिष्ट का निधन, 11 बजे निकलेगी शव यात्रा

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां नृसिंहबाड़ी निवासी वयोवृद्ध धन सिंह बिष्ट का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। गत देर रात्रि उन्होंने अपने आवास में अंतिम सांस ली। आज बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे उनकी शव यात्रा नृसिंहबाड़ी से विश्वनाथ घाट के लिए निकलेगी। उल्लेखनीय है कि स्व. बिष्ट काफी मिलनसार व कर्मठ व्यक्ति रहे। वह सहकारी बैंक से रिटायर्ड हुए थे, उसके बाद उन्होंने अल्मोड़ा बाजार में अपना प्रतिष्ठान भी खोला था, लेकिन बुढ़ापे की दहलीज पर पहुंचने पर फिर घर पर ही रहना शुरू कर दिया था। उनके चार पुत्रों में भुवन बिष्ट भी सहकारी बैंक कर्मी थे तथा पूर्व में उनका निधन हो चुका है, जबकि मछले पुत्र हरीश बिष्ट भी इस दुनिया में नही हैं। उनके दो पुत्र तारू बिष्ट व पूरन बिष्ट हैं तथा बहुओं और नाती-पोतों का भरा-पूरा परिवार है। उनके निधन पर तमाम गणमान्य लोगों ने दुःख प्रकट किया है। उनके एक नाती मोनू बिष्ट भी बैंक कर्मी हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments