HomeUttarakhandDehradunधामी सरकार खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए लेगी एक्सपर्ट्स के सुझाव

धामी सरकार खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए लेगी एक्सपर्ट्स के सुझाव

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि खेल विश्वविद्यालय के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही खेल व आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों हेतु इस क्षेत्र के विशेषज्ञों के सुझाव लिए जाएं।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के सबंध में अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जाए। हल्द्वानी स्थित खेल मैदान का बेहतर तरीके से उपयोग हो सके, इसके लिए हल्द्वानी में भी खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए संभावनाएं तलाशी जाएं।

उन्होंने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राज्य में युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। 2024 में उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं।

बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्य, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, खेल निदेशक जितेन्द्र सोनकर उपस्थित थे।

हल्द्वानी के होटल में मिला अल्मोड़ा निवासी व्यक्ति का शव

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments