HomeUttarakhandAlmoraश्रावण मास : बेतालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान को लगाया अनाज,...

श्रावण मास : बेतालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान को लगाया अनाज, फल—सब्जियों का भोग, भनारगूंठ व नैनीकुमस्याल में वर्षों से कायम है अद्भुत परंपरा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

शिव भूमि ग्राम भनारगूंठ व नैनीकुमस्याल ने आज अपने पूर्वजों द्वारा शुरू की गई पुरातन परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र श्रावण मास में बेतालेश्वर शिव मंदिर में खेतों में उगाये गये अनाज व फल—सब्जियों का भोग भगवान को लगाया। विधिवत पूजन के साथ बरगद के वृक्ष पौध का भी रोपण किया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उल्लेखनीय है कि अपार आस्था के केंद्र ऐतिहासिक बेतालेश्वर शिव मंदिर के निकट बसे ग्राम भनारगूंठ व नैनीकुमस्याल स्वयं को शिव भूमि के अंतर्गत स्थापित मानते हैं। यहां प्रति वर्ष श्रावण मास में ग्रामीण अपनी भूमि में उगाये गये अनाज, सब्जी, फल इत्यादि का भोग सर्वप्रथम भगवान शिव को लगाते हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और आज भी कायम है।

रविवार को भोग पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। यह संपूर्ण कार्यक्रम कोविड नियमों के अनुपालन के साथ ही किया गया। इस अवसर पर ग्राम की महिलाओं ने महंत कैलाश गिरि महाराज के सहयोग से पूजा—अर्चना के साथ बरगत वृक्ष पौध का रोपण किया। साथ ही इस वृक्ष के पल्लवित होने तक संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस मौके पर हरियाली गीतों का गायन आकर्षण का केंद्र रहा।

इस आयोजन में शीला उप्रेती, मोनिका जोशी, कमला पांडे, नीमा जोशी, रेखा जोशी, पुष्पा जोशी, शोभा​ तिवाड़ी, विद्या जोशी, कैलाश जोशी, कमलेश जोशी, हरीश जोशी, भाष्कर जोशी, विजयानंद, सुमित जोशी, पूरन पांडे, हेम चंद्र जोशी, संतोष जोशी, महेश जोशी, भाष्कर जोशी, वन पंचायत सरपंच भनारगूंठ के अलावा बेतालेश्वर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, पुजारी दिनेश जोशी आदि उपस्थित रहे। पूजन पंडित भुवन जोशी द्वारा संपन्न कराया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments