अल्मोड़ा : कृष्ण-रुक्मिणी प्रसंग पर झूमे भक्तजन, एनटीडी में संगीतमय भागवत

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

यहां नारायण तेवाड़ी देवाल (एनटीडी) के मंदिर में संगीतमय भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आज कथा वाचन के दौरान कृष्ण-रुक्मिणी प्रसंग का सजीव वर्णन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।

भागवत कथा को सुनने के लिए काफी संख्या में महिला—पुरूष पहुंचे और भजन—कीर्तनों की धुन से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। भागवत कथा का वाचन आचार्य नीरज जोशी व व्यास नीरज उप्रेती द्वारा किया जा रहा है। आज शनिवार को कृष्ण द्वारा रुक्मिणी का अपहरण और फिर विवाह के दृश्य दिखाये गये। तबले पर सुरेंद्र तथा हारमोनियन पर अभय मिश्रा ने संगत दी।

ज्ञात रहे कि मंदिर में नित्य सुबह 08 बजे से पूजा—अर्चना चल रही है। दोपहर 02 बजे से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा व प्रवचन चल रहे हैं। सोमवार 13 जून को भंडारे का आयोजन होगा। शिव मंदिर समिति एनटीडी ने तमाम भक्तगणों से मंदिर परिसर पहुंच कर कथा श्रवण का लाभ उठाने का आग्रह किया है। इधर आज क​था प्रसंग के दौरान बाल किशन पांडे, आनंद सिंह नेगी, मुकेश नेगी, राजू बिष्ट, रोहित कपूर, प्रदीप तिवारी, भुवन तिवारी, प्रमोद तिवारी, धर्मेंद्र बिष्ट, धीरेंद्र मर्तोलिया, तरुण धवन, बंशीलाल कक्कड़, गिरीश धवन आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS