HomeUttarakhandAlmoraदेवभूमि को मिल रहा व्यापक समर्थन, कई वरिष्ठों ने भी ग्रहण की...

देवभूमि को मिल रहा व्यापक समर्थन, कई वरिष्ठों ने भी ग्रहण की सदस्यता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखंड की सबसे पुरानी देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा का सदस्यता अभियान जोर—शोर से जारी है। जहां बड़ी संख्या में व्यापारी सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, वहीं आज कई पूर्व पदाधिकारियों ने भी सदस्यता ग्रहण की।

ADVERTISEMENTSAd

अभियान के तीसरे दिन आज प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अल्मोड़ा के पूर्व एवं वर्तमान जिला एवं नगर पदाधिकारीयों ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता प्रभारी राजेंद्र तिवारी, हिमांशु कांडपाल, भीमा पवांर, मनोज पवार आदि सदस्यता ग्रहण करवा रहे हैं।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल हरेंद्र वर्मा, वर्तमान जिला संरक्षक दिनेश गोयल, पूर्व जिला प्रभारी अनूप गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री कमल गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीप चंद्र जोशी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अतुल साह, वर्तमाम जिला समन्वयक त्रिलोक चंद जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, पूर्व संयुक्त महामंत्री विनित बिष्ट, पूर्व जिला उपसचिव सुमित सोनकर, पूर्व संयुक्त जिला महामंत्री अभय साह, पूर्व जिला संगठन मंत्री कमल बिष्ट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बालम सिंह कपकोटी, पूर्व जिला संगठन मंत्री शहनवाज अंसारी, पूर्व संगठन मंत्री मनोज पटवा आदि शामिल रहे।

इधर इससे पूर्व सदस्यता अभियान के दूसरे दिन गत दिवस 195 से अधिक व्यापारियों ने सदस्यता ग्रहण की थी। गुरुवार को भी सदस्यता प्रमुख राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में अभियान की शुरूआत हुई। मुख्य बाजार से मालरोड तक चले अभियान में तमाम व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments