HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: दूषित पेयजलापूर्ति के खिलाफ उतरा देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल

अल्मोड़ा: दूषित पेयजलापूर्ति के खिलाफ उतरा देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल

✍️ शिष्टमंडल ने ईई से मिलकर जताई कड़ी आपत्ति और दी आंदोलन की धमकी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार के नेतृत्व में संगठन का एक शिष्टमंडल आज जल संस्थान के अधिशासी अभियन्ता से मिला और उन्होंने बारिश के कई दिनों बाद भी नगर में दूषित पानी की आपूर्ति करने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अविलंब शुद्ध पेयजलापूर्ति की जाए अन्यथा संगठन को आंदोलन पर उतारु होना पड़ेगा।

शिष्टमंडल के सदस्यों ने ईई को बताया कि जंगलों में आग के कारण पिछले दिनों बारिश में काफी सिल्ट कोसी नदी में बहकर आई। एक—दो दिन गंदा पानी आना स्वा​भाविक है, लेकिन बारिश के कई दिन बाद भी दूषित जल ही घरों में पहुंच रहा है, जिससे आम जन परेशान हैं। उन्होंने इस पर कड़ा रोष जताया और कहा कि ​नगर में शुद्ध पेयजलापूर्ति की जाए। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने की दशा में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा विरोध में विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगा। शिष्टमंडल में संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, नगर महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दीपक नायक, दीपक बिष्ट, नगर उपसचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी, सुधीर गुप्ता, अभय साह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments