HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : एसएसपी भट्ट से मिले देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारी,...

Almora News : एसएसपी भट्ट से मिले देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारी, शिष्टाचार वार्ता, बढ़ती चोरियों व नशाखोरी पर जताई चिंता

CNE REPORTR, ALMORA

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

देवभूमि व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला एवं नगर के पदाधिकारियों ने नव आगंतुक एसएसपी पंकज भट्ट के कार्यभार सम्भालने के बाद आज उनसे एक शिष्टाचार भेंट वार्ता कर जनपद आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। साथ ही नगर में बढ़ती चोरियों की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने और नशाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए उनसे आग्रह किया। व्यापारी नेताओं ने एसएसपी भट्ट को अवगत कराय कि बीते लंबे समय से नगर में हो रही चोरियों की घटनाओं से आम जनता और व्यापारी वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने कहा कि हाल में व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हुई चोरियों की घटनाओं का जल्द खुलासा किये जाने की जरूतर है। पदाधिकारियों ने एसएसपी अल्मोड़ा से यह भी निवेदन किया कि युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति को ध्यान में रखते हुए कुछ जगह चिन्हित कर वहां पुलिस गश्त लगाई जाए तथा इस तरह के युवाओं को जो नशा कर रहे हैं या नशे के कारोबार में लिप्त हैं चिन्हित किया जाए। एसएसपी ने व्यापारी नेताओं को भरोसा दिलाया कि वह उनके बताये गये सुझावों पर गौर करते हुए कानून-व्यवस्था कायम करेंगे। एसएसपी से भेंट वार्ता करने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महासचिव युसूफ तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, अन्नु साह, सचिव जगत तिवारी, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष फईम अहमद, मंगल सिंह बिष्ट, जिला संगठन मंत्री गणेश दत्त जोशी, नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष स्नेहा चैहान, महासचिव राम प्रकाश निरंकारी, उप सचिव मो. निशाद, कमल सनवाल, नगर कोषाध्यक्ष करन पाण्डे, नगर सचिव दीपक भट्ट, दक्षित जोशी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments