HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: मानव जीवन में प्रकाश की महत्ता पर विस्तृत चर्चा

बागेश्वर: मानव जीवन में प्रकाश की महत्ता पर विस्तृत चर्चा

ADVERTISEMENTS

अटल उत्कृष्ट राइंका वज्यूला में अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस मनाया

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज वज्यूला में अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस मनाया गया। प्रत्येक वर्ष यूनेस्को यह दिवस मनाता है। इसी दिन लेजर का पहला सफल आपरेशन 16 जनू 1960 में हुआ था। भौतिक विज्ञानी थियोडोर मेमन ने किया था।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

भौतिक विज्ञान के अध्यापक आलोक पांडे ने कहा कि प्रकाश कला तथा संस्कृति के बीच की कड़ी को उजागर करने को प्रकाश प्रौद्योगिकियों के महत्व को बढ़ावा मिला। युवा पीढ़ी के लिए विज्ञान को लक्षित करने वाली गतिविधियों का निर्माण करने के लिए प्रकाश दिवस मनाया जाता है। प्रकाश प्रौद्योगिकी का विश्व अर्थव्यवस्था पर भी गहरा प्रभाव है। 600 अरब यूरो का बाजार इसमें शामिल है। इस बाजार में 2005 तथा 2011 के बीच दुगनी वृद्धि हुई है। छात्र-छात्राओं ने चर्चा की। किस प्रकार प्रकाश के कारण इंटरनेट इतना तेज हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरीके से कई जानवर भी प्रकाश उत्सर्जित करते हैं। जिसके माध्यम से वह अपने दुश्मन को देखने, साथी को पास बुलाने का कार्य करते हैं। प्रकाश हर विज्ञान में कारगर है। जिसके माध्यम से विभिन्न प्रौद्योगिकी के आयाम छुएं गए हैं।

यदि बात करें नेविगेशन की तो जहाज के चलने, हवाई जहाज, एरोप्लेन के पता लगाने में रडार की बात हो, या लेजर की बात हो, एंडोस्कोपी के माध्यम से उपचार, उसमें भी प्रकाश का ही अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है। उसके बिना कोई भी उपचार भी संभव नहीं है। महत्वपूर्ण तो यह है कि प्रकाश के बिना कोई भी व्यक्ति चीजों को देख ही नहीं सकता। प्रकाश मानव जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण है। विटामिन डी देता है। हमारे हैप्पी हार्मोन से उनको जनरेट करता है। इसके अलावा यह हमें स्वस्थ रखने में भी सहयोग प्रदान करता है। छात्र नीरज, प्रीती, मयंक, सपना, कल्पना पांडे, तानिया, वीरेंद्र, नैना आदि ने चर्चा में भाग लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य दीपक आर्य, राजीव कुमार मिश्रा, नितिन कुमार, मयंक कुमार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments