HomeBreaking NewsBig Breaking : फर्जी शिक्षकों पर चला विभागीय डंडा, जाली डिग्रियों से...

Big Breaking : फर्जी शिक्षकों पर चला विभागीय डंडा, जाली डिग्रियों से पाई नौकरी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

रूद्रप्रयाग जिले में फर्जी शिक्षकों के खिलाफ विभाग का डंडा चला है। यहां अब तक करीब दर्जन भर शिक्षकों पर कार्रवाई हो चुकी है। 19 शिक्षकों की सेवा समाप्त की जा चुकी है, जबकि 07 शिक्षकों के खिलाफ एसआईटी जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े के सहारे नियुक्ति पाने वालों पर कार्रवाई गतिमान है। एसआईटी इस मामले में जांच में जुटी है। यह वह शिक्षक हैं, जिन्होंने 1994 से 2005 के बीच अपनी बीएड की डिग्री जमा कराई थी। इस बीच पता चला कि संबंधित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में इन वर्षों के सत्र में इन शिक्षकों की डिग्री का कोई रिकार्ड नहीं मिल पाया हे। अतएव माना जा रहा है कि इनकी डिग्रियां फर्जी हो सकती हैं। News WhatsApp Group Join Click Now

क्या आपको भी जानना है कि आपके आधार से कितने सिम जारी हुए, तो ये सरकारी वेबसाइट आपके लिए

यहां यह भी बता दें कि मेरठ से बीएड करने की वर्ष 1994 से 2005 के बीच एक बड़ा क्रम चला था। इस दौरान बहुत से लोगों ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से बीएड किया था। इनको एडमिशन दिलाने में बिचौलियों की भी बड़ी भूमिका रही थी। हालांकि यहां से बीएड करने वाली सभी डिग्रियां फर्जी नही हैं, लेकिन बहुत से ऐसे निकले जिनकी डिग्री संदेह के दायरे में आ चुकी हैं।

Uttarakhand : यहां बेटे का एडमिशन कराने आए अल्मोड़ा के व्यक्ति की कार दुर्घटना में मौत

आलम यह है कि एक जूनियर हाईस्कूल में कार्यरत सहायक अध्यापक की डिग्री फर्जी पाई गई है, जबकि उनकी सेवानिवृत्ति में महज एक साल ही शेष है। रुद्रप्रयाग जिले में अब तक 22 अध्यापकों की डिग्रियां एसआईटी की जांच में फर्जी पाई जा चुकी हैं, जबकि अभी 7 अन्य जांच के दायरे में हैं।

Uttarakhand : कांग्रेस ने प्रदेश में इन दिग्गजों को बनाया प्रभारी ! पढ़िये आपके जनपद—शहर में किसे मिला दायित्व

इधर सीईओ चित्रानंद काला ने बताया कि 22 अध्यापकों में 19 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इनमें एक शिक्षक की मृत्यु हो चुकी है, जबकि दो शिक्षकों को निलंबित किया गया है और एक अशासकीय शिक्षक पर कार्रवाई के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति को पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि एसआईटी की ओर से 7 और शिक्षकों की डिग्रियों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments