HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: महिला हकों और महिलाओं की सुरक्षा की मांग पर प्रदर्शन,...

ALMORA NEWS: महिला हकों और महिलाओं की सुरक्षा की मांग पर प्रदर्शन, चुनौतियों के मुकाबले के लिए संघर्ष का संकल्प

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अंतर्राष्ट्रीय महिला​ दिवस के मौके पर आज यहां अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति अल्मोड़ा ने महिला अधिकारों और महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर यहां नगर में प्रदर्शन किया। इसके साथ ही गांधी पार्क में एक विचार गोष्ठी करते हुए वक्ताओं ने महिला अधिकारों के लिए हुए संघर्षों को याद किया और अब इसमें आने वाली चुनौतियों के मुकाबले को संघर्ष का संकल्प लिया।
तय कार्यक्रम के मुताबिक अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की पदाधिकारी एवं सदस्य यहां गांधी पार्क पर जुटे। जहां आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि विगत वर्ष में कोरोना महामारी के संकट ने एक ओर आम जनता की रोजी—रोटी छीन ली, वहीं दूसरी ओर सरकार की अमीर परस्त नीतियों ने कुछ चंद खरब पतियों की तिजोरियां दिन दूनी रात चौगुनी की रफ्तार से भर रही हैं। अब रही—सही कसर तेजी से बढ़ती महंगाई ने पूरी कर दी है। वक्ताओं ने कहा कि महिला हिंसा की वीभत्स घटनाओं ने महिला असुरक्षा की भावना को बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में भी दिनों—दिन बढ़ती बलात्कार, छेड़छाड़, दहेज हत्या,घरेलू हिंसाओं ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। यह आरोप भी लगाया कि संविधान व संविधान प्रदत्त हकों की मांगों को तानाशाही फरमानों से कुचला जा रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं संसद व विधानसभाओं में अपनी जगह सुनिश्चित करने के हक की लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और महिलाओं की सुरक्षा की पुरजोर मांग की। अंत में हाल में तपोवन में आई आपदा में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और आपदा से पीड़ित मजदूरों के परिवारों को हरसंभव सहायता देने की मांग सरकार से की। गोष्ठी के बाद महिला मुद्दों से जुड़े नारों के साथ एक विशाल जुलूस शहर में निकाला। कार्यक्रम को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष सुनीता पांडे, जिला सचिव पूनम तिवारी, उपाध्यक्ष अजरा परवीन, आशा, ऋतु रावत, पार्वती रावत, किरन राणा, प्रेमा पांडे, भारती रावत, भावना, चंदा राणा जोशी, मंजू पंत, ममता, देवकी बोरा, मुन्नी प्रसाद, जया पांडे आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में ममता तिवारी, सरस्वती, मुकेश, कृतिका, दिवांशी राणा, सुहानी, साक्षी, अनिता नायक, नंदी, आशा, पूनम, गायत्री, सरिता, मीना, दुर्गा, सुनीता कपूर आदि ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments