HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन, उगला गुस्सा

बागेश्वर: जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन, उगला गुस्सा

✍️ व्यापार मंडल ने दिखाए तीखे तेवर, उपभोक्ताओं के उत्पीड़न का आरोप
✍️ पेयजल के भारी भरकम बिल थमाने से भड़का आक्रोश

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: व्यापार मंडल ने जल संस्थान कार्यालय पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि पानी के भारी भरकम बिल दे दिए हैं। व्यापारी उन्हें नहीं भर सकते हैं। यह उनका उत्पीड़न है। उन्होंने तत्काल बिलों को दुरुस्त करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में व्यापारी नारेबाजी करते हुए जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। यहां धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि आठ से 20 हजार रुपये तक के बिल व्यापारियों को थमा दिए हैं। यह घोर अनियमितता है। नगर में पेयजल का संकट बना रहता है। अधिकतर व्यापारी जलस्रोतों से पानी ढुलवाते हैं। जबकि अधिकतर व्यापारियों की मासिक आमदनी पांच हजार रुपये से कम है। ऐसे में वह भारी भरकम बिल कैसे जमा कर सकेंगे। उन्होंने तत्काल बिलों का संशोधन करने की मांग की। कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। इस अवसर पर राहुल साह सह सचिव, जगदीश कार्की कोषाध्यक्ष, मनोज परिहार, जीवन परिहार, कैलाश जोशी, तारा गढ़िया, शमीद अहमद, नीरज पिखवाल, चंद्रशेखर कांडपाल, संजय चौबे, निर्मल जोशी, पवन साह, सतीश कक़्कड़, अंकुर साह, बिट्टू भाई, सुन्नी जोशी, राजा साह, उमेश कांडपाल, मंगल टंगड़िया आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments