Almora : डिपो वर्कशॉप में गरजे संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी, नियमितिकरण तक 25 हजार मानदेय देने की मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा उत्ततराखंड परिवहन निगम अल्मोड़ा डिपो वर्कशॉप में संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारियों ने अपनी लंबि मांगों…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्ततराखंड परिवहन निगम अल्मोड़ा डिपो वर्कशॉप में संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारियों ने अपनी लंबि मांगों को लेकर धरना—प्रदर्शन किया। साथ ही मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।

कर्मचारियों ने अपनी वर्षों पुरानी नियमितिकरण की मांग को दोहराया तथा यह भी मांग करी कि जब तक सभी कर्मचारी नियमित नहीं हो जाते तब तक 2500 रूपया प्रतिमाह ​वेतन दिया जाए। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ अल्मोड़ा के संरक्षक मदन सिंह बिष्ट ने भी कार्मिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ सदैव ही संविदा कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्षरत रहा है तथा इस बार भी संविदा कर्मचारियों को संगठन ही नियमित करवायेगा। इस कार्य को अंजाम देने के लिए अंतिम क्षण तक संघर्ष जारी रखा जायेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डिपो शाखा के संयोजक रविन्द्र सिंह भंडारी व संचालन प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ उमेश जोशी ने किया। इस मौके पर कृष्ण कोहली, मनोज भट्ट, मनोज जोशी, गिरीश चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, मुकेश दीप लोहनी, गौरव साह, चतुर सिंह, दीपक राम, गिरीश राम, नंद किशोर, पवनेश कुमार, देवी राम, संजय कुमार, रोहित कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *