HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता की मुश्किल बढ़ा दीः पूरन रौतेला

अल्मोड़ाः पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता की मुश्किल बढ़ा दीः पूरन रौतेला

अल्मोड़ा। कांग्रेस के अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में लगातार इजाफे पर सख्त ऐतराज किया है और केन्द्र सरकार से इस पर अंकुश लगाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि विगत दस दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल के मूल्य में बढ़ोत्तरी की जा रही है और लगातार केन्द्र सरकार इन मूल्यों पर अंकुश लगाने में असफल साबित हो रही है। श्री रौतैला ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि आज सभी लोग कोरोना महामारी के कारण परेशान हंै और लाॅकडाउन से आर्थिक संकट की चपेट में हैं। ऐसे में केन्द्र सरकार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य कम कर स्थिर करने चाहिए थे, लेकिन इसके विपरीत लगातार पेट्रोल-डीजल के मूल्य बढ़ाकर देश की जनता पर मुश्किल थोपी जा रही है। उन्होंने कहा है कि इससे दैनिक उपयोग की वस्तुओं के मूल्यों पर भी असर पड़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से मौजूदा हालातों को ध्यान में रखते हुए अविलम्ब पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments