HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : ठेका कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को...

किच्छा न्यूज़ : ठेका कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर धरना

किच्छा। गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। कार्यक्रम के पश्चात कर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण बिष्ट के नेतृत्व में दर्जनों कर्मचारियों ने पंतनगर विश्व विद्यालय में कार्यरत ठेका कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों के साथ धरना देते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण बिष्ट ने ठेका कर्मचारियों को 26 दिन का वेतन देने, छटनी न करने, किसी भी इकाई को बंद न किया जाए आदि मांगों को लेकर आक्रोश जताया और जल्द कार्रवाई की मांग की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने धरना देकर कुलपति महोदय को ज्ञापन देकर कर्मचारियों की मांगों पर जल्द कार्यवाही की मांग की गई थी। कांग्रेसी नेता बिष्ट ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच कर्मचारियों को 15 व 20 दिन की दिहाड़ी दी जा रही है, जिससे कर्मचारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट के साथ इंटक जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव अनुराधा जोशी, डॉ. महेंद्र शर्मा, संतोष कुमार, हाकिम, श्याम सुंदर मिश्रा, रवि कुशवाहा, कन्हैयालाल, राजपाल सिंह, मनोज सिंह, प्रभाकर जोशी, अजय चौहान, एसपीएस धाकड़े, तारिक अहमद, शंकर प्रसाद, दान सिंह नयाल, राजेश, लव कुश शर्मा, अनूप सिंह, जगदीश प्रसाद, तनवीर अहमद, शकील अहमद व श्याम सुंदर मिश्रा आदि मौजूद थे।

हल्द्वानी : नवीन मंडी में तीन बच्चों के पिता पीआरडी जवान ने रौंद दी मंडी कर्मचारी की बेटी की आबरू

हल्द्वानी : गोरापड़ाव में नवयुवक से हैवानियत के दो आरोपी गिरफ्तार, केस में पुलिस ने कुकर्म के प्रयास की धाराएं बढ़ाई, पीड़ित के बयानों का इंतजार

रुद्रपुर : हादसे में घायल युवक की मौत के बाद मेडिसिटी चिकित्सालय में परिजनों का हंगामा, पुलिस मौके पर मौजूद

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments