HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज़ : छात्र नेता सुंदर आर्या की मौत की सीबीआई जांच...

लालकुआं न्यूज़ : छात्र नेता सुंदर आर्या की मौत की सीबीआई जांच की मांग

लालकुआं। हल्द्वानी में बीते दिनों दिन हुई छात्र नेता की संदिग्ध मौत के मामले की सीबीआई जांच कराए जाने को लेकर आज भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्या के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर मौजूद रजिस्टार कानूनगो को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें उन्होंने हल्द्वानी में हुई छात्र नेता की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd

इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्या ने कहा कि बीते दिनों डोली गांव ओखलकांडा निवासी सुंदर आर्या एंव छात्र नेता जिनकी संदिग्ध मृत्यु हो गई थी जिसका पुलिस ने पंचनामा भी भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि छात्र नेता कि मौत को एक हफ्ता बीतने जा रहा है परंतु पुलिस ने मौत के कारणों का पता नहीं चला पाया उन्होंने छात्र नेता की मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर आज मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द से जल्द इस मामले सीबीआई जांच कर उनके परिवार को न्याय दिया जाए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments