नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना का कहर के बीच पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कोरोना पाजिटिव आई है। यह जानकारी खुद अपने ट्विटर हैंडल से उन्होंने दी है।
राय ने अपने ट्विटर पर लिखा कि, ‘शुरुआती लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया वो अपना ध्यान रखें और टेस्ट करवा लें।’
गोपाल राय से पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसके साथ ही आप विधायक आतिशी व अन्य कई आप विधायक व नेता भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, हालांकि अब सभी स्वस्थ हैं।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




