नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 7,288 और मरीज स्वस्थ हुए लेकिन इस दौरान 252 और मरीजों की मौत हो गयी। राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या नए संक्रमितों से अधिक रही। इस दौरान नए मामलों की संख्या 3,009 रही।
राजधानी में नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। दिल्ली में शुक्रवार को सक्रिय मामले 4,531 और घटकर 35,683 पहुंच गए।
यहां doctor भी घबरा गये ऐसा Black fungus देख कर, देश में अब तक का पहला मामला, Read full news….
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 3,009 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 14,12,959 तक पहुंच गयी है जबकि 7,288 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 13,54,445 हो गयी।
इस दौरान 252 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 22,831 पर पहुंच गया। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.61 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में देशभर में दिल्ली तीसरे स्थान पर है।
राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 63,190 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जाँच संख्या बढ़कर 1.85 करोड़ के पार पहुंच गयी है। प्रत्येक 10 लाख आबादी पर जाँच का औसत 9,78,736 है। इस बीच राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या घट कर 50074 पहुंच गयी है।
आज उत्तराखंड 8731 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, 70 की मौत, 3626 नए मामले
हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें Click Now