HomeUttarakhandDehradunUttarakhand Breaking : दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे दिल्ली के उप...

Uttarakhand Breaking : दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

देहरादून। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में रहेंगे। मनीष सिसोदिया मंगलवार को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सिसोदिया आज दोपहर देहरादून में व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम को उत्तरकाशी रवाना होंगे। बुधवार को उत्तरकाशी में रोड शो व जनसभा करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यह जानकारी सोमवार को आप की प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे देहरादून पहुंचेंगे। यहां होटल पैसेफिक में दोपहर 12 बजे देवभूमि बिजनेस डायलाग कार्यक्रम में व्यापारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वह उत्तरकाशी रवाना होंगे। उत्तरकाशी में रात्रि प्रवास के बाद बुधवार सुबह दस बजे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान जाएंगे। उत्तरकाशी शौर्य स्थल में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

इसके बाद उत्तरकाशी में ज्ञानसु टनल से विश्वनाथ मंदिर तक रोड शो में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मनीष सिसोदिया काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। यहां से वह उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करने जाएंगे। इसके बाद वह नरेंद्रनगर में खादी विलेज का भ्रमण करेंगे। यहां से जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Uttarakhand Breaking : गैस पाइप में लीकेज से लगी आग में झुलसे पिता—पुत्र, दर्दनाक मौत, पत्नी अस्पताल भर्ती

हल्द्वानी ब्रेकिंग : ढ़ाई साल का बालक लापता, ढूंढ़ खोज में जुटी है पुलिस व परिजन

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments