देहरादून। राज्य में लगातार कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है इसी बीच मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर कोविड-19 से संबंधित टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने के लिए कुल 11.25 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इनमें राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी, दून और श्रीनगर प्रत्येक के लिए 3.75 करोड़ रूपए की मंजूरी दी गई है। इस राशि का उपयोग कोविड-19 की टेस्टिंग क्षमता में वृद्धि के लिए आवश्यक मशीन और उपकरण क्रय करने हेतु किया जा सकेगा।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


