HomeBreaking Newsदेहरादून ब्रेकिंग : विधानसभा कूच कर रहे कनिष्ठ अभियंताओं को पुलिस ने...

देहरादून ब्रेकिंग : विधानसभा कूच कर रहे कनिष्ठ अभियंताओं को पुलिस ने रोका, जोरदार प्रदर्शन—नारेबाजी

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

ADVERTISEMENTSAd Ad

लोक निर्माण विभाग में संविदा पर तैनात कनिष्ठ अभियंताओ ने नियमितीकरण की मांग को लेकर शनिवार को विधानसभा कूच किया, जिन्हें वहां तैनात भारी पुलिस फोर्स ने बैरिकेट लगाकर रोक दिया। इस दौरान कनिष्ठ अभियंताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर विरोध जताया। कनिष्ठ अभियंता फव्वारा चौक में एकत्रित होकर विधानसभा कूच को निकले थे, लेकिन रिस्पना से पहले ही उन्हें सड़क पर रोक दिया गया।

उल्लेखनीय है कि कनिष्ठ अभियंताओं का कहना है कि वह पिछले 7 से 13 वर्ष से अधिक का समय पीडब्ल्यूडी विभाग में विभागीय संविदा पर कार्य कर रहे हैं, विभाग में मेरिट बेस पर उनकी नियुक्ति की गई थी, लेकिन उनको अभी तक नियमित नही किया गया है। नियमितीकरण की मांग को लेकर वह पिछले 26 दिनों से धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा उनकी अभी तक सुध नही ली गयी है। कठिन अभियंताओं ने कहा कि जब तक उनकी नियमितीकरण की मांग पूरी नही होती उनका धरना जारी रहेगा। उल्लेखनीय है लोनिवि इससे पूर्व भी दो बड़ी रैलियों का आयोजन कर चुके हैं। सरकार से कई बार पत्राचार भी हुआ, लेकिन उन्हें कोई सकारात्मक आश्वासन आज तक नहीं मिला है।

उल्लेखनीय है कि पहाड़ों में कई नए कार्यों की स्वीकृतियां जो शासन ने दी थीं उन में कोई कार्य प्रारंभ नहीं हो पाए हैं। सारे कार्य ठप पड़े हैं, जबकि विधानसभा चुनावों का समय नजदीक है। सरकार की योजनाएं धराशाई होती दिख रही हैं। अभियंताओं का कहना है कि यदि सरकार द्वारा अभी भी उनकी मांगों पर सकारामत्मक कार्यवाही नहीं होती है तो मुख्यमंत्री कार्यालय के समक्ष भूख ड़ताल ओर आत्मदाह करने पर मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments