HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: दीक्षा ने ऐपण उकेर कर दिखाया बेहतरीन कला का हुनर

ALMORA NEWS: दीक्षा ने ऐपण उकेर कर दिखाया बेहतरीन कला का हुनर

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर

सोमेश्वर घाटी की दीक्षा उपाध्याय ऐपण कला में अपना हुनर दिखा रही है। एक से बढ़कर एक ऐपणों के जरिये दीक्षा पर्वतीय लोक संस्कृति एवं कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। उसकी यह कला और प्रयास खूब सराही जा रही है।
तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत जाल की निवासी दीक्षा उपाध्याय वर्तमान में एमएससी की छात्रा है। अपनी पढ़ाई के साथ ही कला में उसकी खासी रुचि है। इस रुचि से वह पहाड़ की संस्कृति व कला को बचाने का प्रयास कर रही है। दीक्षा ने आनलाइन हुई कला प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर उत्तराखंड की विशेष धरोहरों, लोक संस्कृति, लोक कला से संबंधित विविध कलाओं को अपने ऐपणों में उकेरा है। उसके इस हुनर की क्षेत्र के लोग बेहद प्रशंसा कर रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं में दीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments