HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : बिगुल के पास एनएच पर आया मलबा, आरे के...

बागेश्वर ब्रेकिंग : बिगुल के पास एनएच पर आया मलबा, आरे के पास बंद हुई सड़क अब खुली

बागेश्वर। बागेश्वर—पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 309ए बिगुल के पास कल रात से बाधित पड़ा है। सुबह प्रशासन मलवा हटाने को तो आ गया, लेकिन एक जगह का मलबा हटाने पर दूसरी जगह पर बड़ा स्लाइड आ गया है। ऊपर से धोलीनाग वाली सड़क का मलबा भी इस मार्ग पर आने से सड़क बार—बार बाधित हो रही है। रोड पर घूमने में अभी 2 या 3 घंटे से भी अधिक लग सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement


दूसरी ओर बीती शाम पूरे जनपद में हुई तेज बारिश और आरे गांव के समीप अतिवृष्टि से मलबा पूरी तरह से रोड में आ गया। जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। जिला प्रशासन द्वारा सड़क में आए मलबे को हटाने का काम बामुश्किल निपटाया। मलबे से फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर तो नहीं है, किंतु इससे फसलों को भारी नुकसान हो रहा है, लोगों के खेतों में भी मलबा भर गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण लोग भी डरे हुए हैं। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि कपकोट-बागेश्वर सड़क मार्ग को यातायात के लिए जल्द सुचारु करने के लिए विभाग ने लगातार प्रयास किए। भारी मात्रा में मलवा आने के कारण सड़क साफ करने में समय लगा।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments