HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पूर्व सभासद दया जोशी का निधन एक अपूरणीय क्षति, शोक

अल्मोड़ा : पूर्व सभासद दया जोशी का निधन एक अपूरणीय क्षति, शोक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोडा़ नगर पालिका परिषद की पूर्व सभासद एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य दया जोशी के आकस्मिक निधन पर नगर में शोक की लहर फैल गई है। तमाम लोगों ने उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है।

शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि नगर के बालेश्वर वार्ड से वर्ष 2008 में सभासद निर्वाचित दया जोशी का कल गाजियाबाद में ह्रदयगति रूकने से आकस्मिक निधन हो गया। वह बेहद मृदुभाषी एवं नेक दिल थी। उनके निधन पर पूर्व सभासद त्रिलोचन जोशी, कैलाश गुरूरानी, यूसूफ तिवारी, अजय वर्मा, सचिन टम्टा, एलके पंत, राधा तिवारी, ज्योति कांडपाल, सरिता आर्या, मनीष जोशी, नामित पूर्व सभासद संजय कुमार अग्रवाल, अजय वर्मा आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनका अचानक दुनिया को छोड़ने को इसे अपूरणीय क्षति बताया। इधर पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने भी दया जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे नगर क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments