HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बेस अस्पताल में 02 माह के मासूम की मौत, जमकर...

अल्मोड़ा : बेस अस्पताल में 02 माह के मासूम की मौत, जमकर हंगामा

ADVERTISEMENTS

✍️ निमोनिया की थी शिकायत, लेकिन मौत का कारण निकला कुछ और….

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। निमोनिया की शिकायत पर यहां मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल भर्ती किए गए मासूम की ईलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। हालांकि, बाद में अस्पताल प्रशासन के समझाने में परिजन शांत हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड लमगड़ा के गोपाल राम ने अपने 02 माह के पुत्र कार्तिक को सोमवार देर रात करीब दो बजे बेस अस्पताल भर्ती कराया। उसे निमोनिया की शिकायत थी। उपचार के बावजूद मासूम की हालत लगातार गंभीर बनी रही। इस बीच गत दिवस मासूम ने दम तोड़ दिया। जिससे भड़के परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। फिर अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

यह कहना है मेडिकल कॉलेज प्रशासन का –

इधर मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार बच्चे के सिर में गंभीर चोट थी। मासूम के परिजनों ने इस चोट के बारे में चिकित्सकों का कुछ नहीं बताया। मासूम की मौत निमानियाल नहीं, बल्कि ब्रेन हैमरेज के कारण हुई है। एमएस बेस अस्पताल डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सीटी स्कैन रिपोर्ट में ब्रेन हैमरेज की पुष्टि हुई है। सिर में चोट लगने की जानकारी परिजनों द्वारा नहीं दी गई थी।

तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी, नैनीताल समेत इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

चमोली में घूमने के लिए खास हैं 15 प्रमुख पर्यटन स्थल |Visit in Chamoli
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments