HomeBreaking Newsबेवफा पत्नी, धोखेबाज प्रेमी : नाले में मिली महिला सिपाही की लाश,...

बेवफा पत्नी, धोखेबाज प्रेमी : नाले में मिली महिला सिपाही की लाश, पढ़िये पूरी ख़बर

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER

Lucknow woman police constable Ruchi Singh murder case solved

महिला पुलिस कांस्टेबल रुचि सिंह की फेसबुक के जरिए नायब तहसीलदार से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। यह अलग बात थी कि दोनों ही प्रेमी शादीशुदा थे, लेकिन इसके बावजूद महिला पुलिस कांस्टेबल ने अपने पति से तलाक लेने के बाद तहसीलदार के साथ वक्त गुजारना शुरू कर दिया, लेकिन इस प्रेम प्रसंग का विभत्स अंत रुचि की हत्या के साथ हुआ।

दरअसल, यह सारा मामला यूपी के लखनऊ अंतर्गत पीजीआई थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने एक महिला पुलिस कांस्टेबल की हत्या के आरोप में नायब तहसीलदार की गिरफ्तारी की है। जिसके बाद से मामला चर्चा में आ गया है। घटनाक्रम यह है कि बिजनौर निवासी रुचि सिंह जो कि लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात थी, 13 फरवरी को ड्यूटी पर नहीं पहुंची। जिसके बाद रुचि को उसके साथी तलाश करने लगे, लेकिन उसका Mobile लगातार बंद आ रहा था। महिला सिपाही के बारे में कोई जानकारी न मिलने के बाद शनिवार को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी कि 17 फरवरी को पीजीआई थाना क्षेत्र में माती स्थित नाले में रुचि का शव मिला था।​

जिसके बाद मामले की सूचना लखनऊ के PGI Police Station की पुलिस ने सुशांत गोल्फ थाना को दी। इसके बाद Constable Ruchi Singh के साथ काम करने वाले साथी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने बिजनौर में महिला कांस्टेबल के परिजनों को भी सूचित किया। जिसके बाद जब जांच आगे चली तो एक नायम तहसीलदार पद्मेश का नाम सामने आया। जिसके बाद तहसीलदार व उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हुई।

DCP East Amit Anand K ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि महिला आरक्षी व तहसीलदार के बीच करीब 05 साल पहले Facebook के जरिए दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच love affair शुरू हो गया। रुचि की शादी जून 2019 में कांस्टेबल नीरज के साथ हुई थी। दिसंबर 2019 में रुचि भी बतौर सिपाही भर्ती हो गई, लेकिन इसके पहले से ही उसका Tehsildar Padmesh Srivastava से अफेयर चल रहा था। नौकरी पाने के बाद रुचि ने इस बारे में पति को बताया। इसके पहले उसने पति नीरज के खिलाफ dowry harassment case दर्ज करवाया। इसके बाद पद्मेश के कहने पर ही Divorce का केस कर दिया। कुछ माह बाद ही दोनों का Divorce हो गया।

यह थी हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार नायब तहसीलदार Padmesh Srivastava व Constable Ruchi Singh का प्रेम संबंध गहराया और नजदीकियां बढ़ने लगी। जिसके बाद रुचि पद्मेश पर शादी का दबाव बनाने लगी। जिस पर पद्मेश ने रुचि को बताया कि वह शादीशुदा है और अपनी पत्नी को छोड़ दूसरी शादी नहीं कर सकता है। पद्मेश ने यह सब अपनी पत्नी प्रगति को भी बता दिया। तब यह दंपत्ति रुचि को रास्ते से हटाने का तरीखा सोचने लगे। वहीं शादी के लिए इंकार किये जाने के बाद से पद्मेश व रुचि में विवाद शुरू हो गया था। रुचि पद्मेश से शादी करना चाहती थी, जबकि पद्मेश इसके लिए तैयार नहीं था। परेशान होकर उसने रुचि की हत्या की साजिश रच डाली। इसके लिए उसने अपने परिचित Namwar Singh को साजिश में शामिल किया।

साजिश के तहत उसने February 12 को रुचि को फोन कर मिलने के लिए बालाया। जिसके बाद पद्मेश और उसके दोस्त नामवर ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया। फिर बेहोशी की हालत में उसकी गाला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को Mati area of ​​PGI फेंककर फरार हो गए। इस तरह इस त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का अंत अपने पति से बेवफाई करने वाली पत्नी की मौत और उसके प्रेमी की हत्या के आरोप में जेल यात्रा के साथ हुआ।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments