HomeUttarakhandAlmoraहल्द्वानी ब्रेकिंग : अल्मोड़ा के युवक का जंगल में पेड़ से लटका...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : अल्मोड़ा के युवक का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

अल्मोड़ा के एक युवक का शव जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। पुलिस ने मृतक के कंधे पर लटके एक बैग से बरामद पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज वन बीट अधिकारी राजीव जोशी पुत्र पदमा दत्त जोशी निवासी फतेहपुर भाखड़ा बीट ने चौकी लामाचौड़ में नियुक्त कॉन्स्टेबल प्रवीण सिंह को सूचना दी कि भाखड़ा फतेहपुर बसानी रोड पर जंगल में एक व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ है। इस सूचना पर उप निरीक्षक कमित जोशी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। जहां वन बीट अधिकारी राजीव जोशी व गांव के लोग मौजूद मिले।

पुलिस टीम ने पाया कि एक व्यक्ति सागोन के पेड़ से पीले रंग की नायलॉन की रस्सी से लटका हुआ है। जिसकी पीठ पर एक पिट्ठू बैग भी लटका हुआ मिला। लोगों से उसके बारे में जानकारी प्राप्त की तो उसके बारे में कोई पता नहीं चला। जब उसके बैग को खोल कर देखा तो उसके बैग से राजेंद्र प्रसाद पुत्र विद्यासागर निवासी नारा लोड, मोतिया पाथर, जिला अल्मोड़ा का आधार कार्ड व एक मोबाइल नंबर मिला। जिस पर वार्ता करने पर पता चला कि मोबाइल नंबर उसकी पत्नी मंजू आर्य का है। पुलिस ने इस मोबाइल पर फोन करके मृतक के परिजनों से संपर्क करते हुए उन्हें मामले की सूचना दी।

जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की गई। देर शाम शव को पोस्टमार्टम हेतु सुशीला तिवारी मोर्चरी हाउस भेजा गया। इस बीच मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गय।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इधर प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। परिजनों से आवश्यक पूछताछ की जा रही है।

तुलसी का सेवन करने से होते कई स्वास्थ्य लाभ
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments