HomeUttarakhandAlmoraनेतृत्व क्षमता विकसित कर आगे बढ़ें बेटियां: आलोक कुमार पाण्डेय

नेतृत्व क्षमता विकसित कर आगे बढ़ें बेटियां: आलोक कुमार पाण्डेय

✍️ अल्मोड़ा डायट में जिलाधिकारी ने किया ‘बालिका पंचायत’ का शुभारंभ
✍️ जिले के 11 ब्लाकों की बालिकाएं ले रही विविध प्रतियोगिताओं में हिस्सा

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा में दो दिवसीय ‘बालिका पंचायत’ का आज आगाज हो गया। जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अहम् भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित किया जाना बेहद जरुरी है। इसके लिए तमाम योजनाएं एवं प्रयास चल रहे हैं। इसलिए बालिकाओं को इसका लाभ उठाते हुए हुनरमंद बनकर आगे बढ़ना चाहिए। डायट में चल रही बालिका पंचायत में हिस्सा ले रही जिले के विभिन्न ब्लाकों की बालिकाओं में विविध प्रतियोगिताओं के जरिये नेतृत्व क्षमता व नई सोच विकसित करने के प्रयास चल रहे हैं।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन आगे बढ़ने के लिए विविध क्षेत्रों में संभावनाओं का जिक्र करते हुए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा रही हैं। राष्ट्र के विकास के लिए बालिकाओं का चहुंमुखी विकास एवं उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना बेहद जरुरी है। जिलाधिकारी ने बताया कि आज हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री के संदेश ‘ग्लोबल टू वोकल’ पर कार्य किया जा रहा है। बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ अभियान ने बेटियों को काफी सक्षम बनाया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में भौतिक व शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन तत्पर है। वहीं गुणवत्ता संवर्धन के लिए शिक्षकों की व्यवस्था करने के साथ ही ई कंटेंट उपलब्ध कराया जा रहा है। इस मौके पर मौजूद मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेय सयाना ने कहा कि बालिका पंचायत के माध्यम से बालिकाओं में क्षमता विकास करना है, ताकि आगे बढ़कर वे राष्ट्र को मजबूत बनाने में योगदान दे सकें।

डायट प्राचार्य जीएस गैड़ा ने कहा कि बालिका पंचायत का उद्देश्य भारत के निर्माण में बालिकाओं में सभी क्षेत्रों में नेतृत्व कौशल विकसित करना है। कार्यक्रम संयोजक डाॅ. हेमचंद जोशी व डाँ. दीपा जलाल ने कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि जिला स्तर पर विकासखंड से आई बालिकाओं की मांगलिक गीत, गायन, पोस्टर, फैंसी ड्रेस, लोक नृत्य, मेहंदी, कविता प्रतियोगिताएं होंगी। जिनमें आठवीं से 12वीं कक्षा तक की बालिकाएं हिस्सा ले रही हैं। बालिका पंचायत के उद्घाटन सत्र का संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. हेमचंद जोशी ने किया जबकि विभिन्न प्रतियोगिताओं का संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दीपा जलाल द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. बीना बरगली, डॉ. बीसी पांडे, महेंद्र सिंह भंडारी, दीप चंद्र पांडे, कमलेश सिराड़ी, प्रकाश चंद्र आर्य, डॉ. नीलेश उपाध्याय, डॉ. सरिता पांडे, डाॅ. हेमलता धामी, रमेश सिंह रावत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोविंद सिंह रावत, उमेश चंद मिश्रा, शोभित जनोटी, नीरज जोशी, पूर्व प्रधानाचार्य नीलम नेगी, हेमलता वर्मा, मीनाक्षी उप्रेती आदि मौजूद रहे। बालिका पंचायत में जिले के 11 विकासखण्डों की बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments