HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : पति की जमानत की एवज में बेटी से बलात्कार,...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : पति की जमानत की एवज में बेटी से बलात्कार, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

Daughter raped in Condition of husband’s bail, case filed

यहां हल्द्वानी में एक नाबालिग युवती से घर में घुसकर दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज दिया है। बताया जा रहा है कि भोटिया पड़ाव निवासी पीड़िता के पिता एक मामले में जेल में बंद हैं। पीड़िता की मां ने पति की जमानत दिलाने के लिए Lalkuan Kotwali area Bindukhatta में रहने वाले आनंद से संपर्क किया था। आनंद ने पीड़िता की मां को विश्ववास में ले लिया और कहा कि वह हर हाल में उनकी जमानत करा देगा और उनका पति जल्द रिहा हो जायेगा।

पीड़िता की मां आगे बताती है कि गत 15 February को आनंद उनके घर आया था। उस समय वो घर में नहीं थी। घर में सिर्फ उनकी 17 year old daughter थी। इसी का फायदा उठाकर आनंद ने उसकी 17 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं, उसने धमकी दी कि अगर पीड़िता ने मुंह खोला तो वह उसे जान से मार देगा।

पीड़िता की मां ने बताया कि इस घटना के बाद उनकी बेटी खौफजदा रहने लगी। एक दिन इसका कारण पूछा तो उसने पूरा सच बता दिया। इसके बाद पीड़िता की मां ने हल्द्वानी कोतवाली में आनंद के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments