HomeBreaking Newsउत्तर प्रदेश : बेटी रात में प्रेमी से मिलने गई, पिता ने...

उत्तर प्रदेश : बेटी रात में प्रेमी से मिलने गई, पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला

उत्तर प्रदेश। यूपी के कानपुर देहात में एक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां पर लड़की के पिता ने लड़की और प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट डाला और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिसबल के साथ जिले के एसपी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। घायल अवस्था में मिले लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बताया जा रहा है कि लड़की और लड़के का घर आमने सामने है। दोनों का डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों एक ही जाति के थे। बीती रात लड़की मौका पाते ही प्रेमी से मिलने उसके घर चली गई। इस बात की शिकायत लेकर लड़के का पिता लड़की के घर पर आ गया।

? ताजा खबरों के लिए Click Now ?

इस बात से लड़की का पिता गुस्से से तिलमिला उठा और दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। लड़की की मौके पर मौत हो गई और वहीं लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो एसपी दिनेश चंद्र भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। दिनेश चंद्र, एसपी कानपुर देहात ने बताया कि लड़की के पिता ने अपनी लड़की की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। क्योंकि उसका पड़ोस में रहने वाले के साथ प्रेम-प्रसंग था। हत्यारे बाप की तलाश की जा रही है।

? ताजा खबरों के लिए Click Now ?

किच्छा न्यूज़ : कांग्रेसियों का मशाल के साथ प्रदर्शन, जल्द शुरू हो फ्लाईओवर का निर्माण

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments