HomeUttarakhandBageshwarसाहसिक कदमः महिलाओं के हक के लिए सड़कों पर दौड़ रही बेटी...

साहसिक कदमः महिलाओं के हक के लिए सड़कों पर दौड़ रही बेटी अंजू

बागनाथ की नगरी में अभिनंदन को जुटे तमाम संगठनों के लोग

ADVERTISEMENTSAd Ad
  • दौड़ लगाते हुए पार किए 05 जिले पार, 2000 किमी दौड़ का लक्ष्य

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः बेटियों को बराबर का हक दिलाने के लक्ष्य से गत 17 मार्च से किच्छा से उत्तराखंड की सड़कों में दौड़ रही अंजू राठौर बाबा बागनाथ की नगरी बागेश्वर पहुंची। जहां अंजू का जोरदार स्वागत हुआ और कंट्री वाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर में उनका नागरिक सम्मान किया गया।
नारी शक्ति की जीती जागती मिसाल

’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के संदेश को आगे बढ़ाने एवं बेटियों के साथ हो रहे भेदभाव को मिटाने तथा व उन्हें बराबरी का हक दिलाने के लिए उत्तराखंड की बेटी अंजू राठौर ने 17 मार्च को उधमसिंह नगर के किच्छा से दौड़ शुरू की। उधमसिंहनगर जिले से वह नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ होते हुए आज बागेश्वर पहंुची। जहां तमाम संगठनों के लोगों ने एकजुट होकर अंजू का जोरदार स्वागत किया। सड़कों में रोज 60 किलोमीटर दौड़ लगा रही उधमसिंह नगर जिले की बेटी अंजू राठौर का कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल पहुंचने पर भव्य सम्मान हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आशा तिवारी ने कहा अंजू राठौर नारी शक्ति की जीती जागती मिसाल है। जो महिला हक के लिए सड़कों में दौड़ रही है।

डॉ. रश्मि श्रेयाल ने सभी अभिभावकों से बेटियों के साथ भेदभाव न करने व हर क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने की अपील की। रेडक्रॉस सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय ने अंजू राठौर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अंजू राठौर की लड़ाई पूरे नारी समाज की लड़ाई है। उन्होंने कहा दुख भी होता है कि एक बेटी महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने के लिए सड़कों में दौड़ रही है। यह लड़ाई तब खत्म होगी, जब समाज जागरूक होगा और बेटियों को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
दौड़ लगाते 5 जिले किए पार

मालूम हो अंजू राठौर 2000 किलोमीटर दौड़ने का लक्ष्य रखा है, अभी तक वे उत्तराखंड के 5 जिलों को दौड़कर पार कर चुकी है। अंजू राठौर मैराथन की कुशल धावक हैं। इस दौड़ के दौरान अंजू राठौर को लोगों द्वारा काफी प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा बेटियों को पढ़ाने व आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया जा रहा है।
5100 रुपये की नगद धनराशि दी

बागेश्वरः कंट्रीवाइड वेल्फेयर सोसायटी द्वारा अंजू राठौर के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें 5100 की नगद धनराशि व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर शंकर पांडेय, मोहन कुंवर, लता प्रसाद, ललित पांडेय, प्रकाश धपोला, कुसुम लता साह, पूरन कनवाल, हंसा पांडेय, आनंद पाठक आदि मौजूद थे। अभिनंदन कार्यक्रम का संचालन महेश पांडेय ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments