HomeUttarakhandBageshwarबंद मकान में लगी भयानक आग, आस—पास के मकानों को भी नुकसान

बंद मकान में लगी भयानक आग, आस—पास के मकानों को भी नुकसान

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट। तहसील के गोदियाधार गांव के तिलाड़ी तोक में शनिवार की शाम आठ बजे करीब एक बंद घर में आग लग गई। आग ने पूरे घर को अपनी आगोश में ले लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आग की लपटों को देखकर अगल-बगल रह रहे लोग दहशत में आ गए। उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद विभाग मौके पर पहुंची। रात एक बजे आग पर काबू पाया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम ग्राम गोदिया धार तिलाड़ी निवासी गिरीश चंद्र जोशी पुत्र संपूर्णानंद जोशी के बंद मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

मकान के अंदर से आ रही आग की लपटों को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में फायर यूनिट रवाना हुई।

घटनास्थल मुख्य सड़क से पैदल काफ़ी दूर था। जहां फायर सार्विस का वाहन पहुंचना असम्भव था, फायर यूनिट फायर एक्सटिंगूशर व फायर बाल लेकर घटना स्थल पहुंचे। किसी तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। दमकल कर्मियों ने घर के दो बड़े बक्से, चार छोटे बक्से, एक अलमारी व दो गैस सिलैंडर भरे हुए निकाले। आग से आस—पास के मकानों को आंशिक नुकसान हुआ है।

आग में किसी भी प्रकार की जनहानि व पशु हानि नहीं हुई। सूचना के बाद भवन स्वामी भी बागेश्वर से गांव पहुंच गए हैं। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments