HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : दिल का दौरा पड़ने से सीआरपीएफ जवान की मौत

हल्द्वानी ब्रेकिंग : दिल का दौरा पड़ने से सीआरपीएफ जवान की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां काठगोदाम सीआरपीएफ कैंप में कार्यरत जवान शीतल सिंह उम्र 43 साल पुत्र श्याम सिंह की अचानक हृदयघात से मौत हो गई। उनके शव का मृतक के लक्सर स्थित पैत्रक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल के पद पर कार्यरत जवान शीतल सिंह को गत दिवस ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आ गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लक्सर के मुंडाखेड़ा खुर्द लाया गया। जहां गत रात्रि ही उनका अंतिम संस्कार संपन्न कर दिया गया है। इस मौके पर सीआरपीएफ के जवानों ने पार्थिव देह को सलामी भी दी। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

नैनीताल ब्रेकिंग : यहां प्रेम प्रसंग में 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, स्‍वजनों का आरोप हत्‍या हुई

उत्तराखंड : फिर 04 स्कूली छात्रों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारंटीन

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments