HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : श्रावण के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों...

बागेश्वर : श्रावण के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जनपद के शिव मंदिरों में श्रावण के पहले सोमवार को शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। इस दौर बागनाथ मंदिर और बैजनाथ धाम में कपकोट में भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने सरयू के पावन जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। रुद्री पाठ, शिवार्चन और पूजा कर भगवान से सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

श्रावण में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। सोमवार के दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा की जाती है। कुमाऊं की काशी के नाम से विख्यात बाबा बागनाथ धाम में पहले सोमवार को सुबह से भक्तों का आना शुरू हो गया था।

श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान के बाद बागनाथ, कालभैरव, बाणेश्वर आदि मंदिरों में पूजा की। बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने कहा कि इस वर्ष पहले सोमवार को अच्च्छी संख्या में भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन किए। पंडित हेम चंद्र जोशी ने बताया कि श्रावण में शिव पूजा, रुद्राभिषेक का विशेष महत्व माना गया है, जिसे देखते हुए अधिकाधिक संख्या में लोग मंदिर जाकर भगवान शिव के दर्शन करते हैं।

बैजनाथ धाम, कार्तिकेश्वर, पिंगलेश्वर, कपलेश्वर, दिव्येश्वरी मंदिर, प्रकटेश्वर मंदिर के साथ-साथ कांडा, काफलीगैर और दुग नाकुरी के मंदिरों में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए बागनाथ मंदिर परिसर में पुलिस मुस्तैद रही।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments