HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत में सैन्य भर्ती के लिए उमड़ी बेरोजगार युवाओं की भीड़, जगह—जगह...

रानीखेत में सैन्य भर्ती के लिए उमड़ी बेरोजगार युवाओं की भीड़, जगह—जगह अलाव की व्यवस्था, दुर्गा पूजा समिति ने दिया सहयोग

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत
रानीखेत में आज से शुरू हुई सैन्य भर्ती के दौरान तमाम जनपदों व कई राज्यों से आये हजारों की तादात में युवकों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर छावनी परिषद ने दुर्गा पूजा महोत्सव समिति की मांग पर पर्याप्त अलाव की व्यवस्था की है।​ जिसके बाद युवकों का हुजूम व आम नागरिक कुछ राहत महसूस कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस रविवार को नगर रानीखेत में सैनिको कीें भर्ती के लिए कई राज्यों से नव युवकों का हजूम पहुंचा हुआ है। आज 28 दिसबंर से अलग—अलग जिले एवं राज्य से सैन्य भर्ती होनी है। रानीखेत संयुक्त मजिस्ट्रेट के आदेशों पर रानीखेत तहसीलदार विवेक राजोरिया ने जानकारी देते हुए बताया की बाहर से भर्ती होने आये तमाम अभ्यर्थियों के लिए रंगोली मैरिज हाल में खाने एवं रहने की की नि:शुल्क व्यवस्था की गयी है। उसके बावजूद भी अधिक संख्या होने पर मिशन इंटर कालेज में रहने—खाने की अतिरिक्त व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है। गत देर शाम दुर्गा पूजा महोत्सव समिति द्वारा प्रशासन के सहयोग से यहां विजय चौक चौराहा, रंगोली मैरिज हाल, गांधी चौक चौराहे पर अलाव जलाया गया। इस अभियान में दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजय बबली, नीरज तिवारी, नरेश अग्रवाल, गौरव तिवारी, विनय तिवारी, कपिल भाष्कर, हेम भगत, हरीश भाई, मंटू भाई आदि ने सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments