HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: बैशाखी/बिखौती पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़

Bageshwar News: बैशाखी/बिखौती पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले में बैसाखी यानी बिखौती का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं का सुबह से ही कतार लगी रही। लोगों ने पकवान बनाकर अपने आराध्य को अर्पित किए। जौ अनाज की बाली को शरीर से स्पर्श किया और वर्षभर निरोगी रहने की भगवान से प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTSAd

गुरुवार सुबह श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू में हर-हर महादेव के घोष के साथ स्नान किया। लोगों ने जौ की बाली से शरीर को स्पर्श कर उसे नदियों में प्रवाहित किया। सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद उन्होंने भगवान बागनाथ के पौराणिक मंदिर में जलार्पण किया। काल भैरवनाथ और बाणेश्वर भगवान के मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पूजा के बाद तीर्थ पुरोहितों से बागनाथ मंदिर में रुद्री पाठ कराया। उधर सनगाड़ स्थित श्री 1008 नौलिंग देव, कांडा पड़ाव स्थित कालिका माता के मंदिर और कपकोट स्थित श्री श्री 1008 काशिल देव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। वहां हनुमान की मूर्ति पर चमेली के तेल के साथ पीले सिंदूर का लेप किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments